"क्या आप यहाँ अपनी बदतमीज़ी दिखाने आए हैं?" कंगना रनौत ने राम कपूर को खरी-खोटी सुनाई; 'लॉक अप 2' में बढ़ा तनाव

कंगना रनौत हाल ही 'लॉक अप 2' में नजर आईं और आते ही कंटेस्टेंट्स को ग्रिल किया। सबसे तगड़ी क्लास राम कपूर की लगी। कंगना ने राम की धज्जियां उड़ा दीं और कहा कि वह शो में क्या अपना फूहड़पन दिखाने आए हैं? अगर इतने ही बड़े हैं तो शो में क्यों आए?

NSI Admin02 Jul 2026, 04:22 AM1 min read
"क्या आप यहाँ अपनी बदतमीज़ी दिखाने आए हैं?" कंगना रनौत ने राम कपूर को खरी-खोटी सुनाई; 'लॉक अप 2' में बढ़ा तनाव

मुंबई। जब से 'लॉक अप' का दूसरा सीजन शुरू हुआ है, एक्टर राम कपूर अपने विवादित कमेंट्स और 'रूड बर्ताव' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक एपिसोड में वह शो के होस्ट रितेश देशमुख के साथ बदतमीजी से बात करते भी दिखे, जिस पर यूजर्स भड़क गए थे और कहा था कि राम ऐसा सलमान खान के सामने करके दिखाएं। हाल ही के एपिसोड में कंगना रनौत आईं, तो उन्होंने राम कपूर की धज्जियां ही उड़ा दीं। कंगना ने राम से कहा कि वह शो में क्या अपना फूहड़पन दिखाने आए हैं? अगर वह खुद को शो के लिए इतना ही बड़ा मानते हैं तो आते ही नहीं।

कंगना रनौत 'लॉक अप' के पहले सीजन की होस्ट रह चुकी हैं। अब जब वह दूसरे सीजन के पांचवे एपिसोड में आईं, तो कंटेस्टेंट्स को उनकी परफॉर्मेंस के लिए ग्रिल किया। सबसे ज्यादा क्लास राम कपूर की लगी। एक्ट्रेस ने उनकी धज्जियां ही उड़ा दीं। मेकर्स इस आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। पूरी कहानी क्या होगी, यह तो एपिसोड के ऑन-एयर होने पर ही पता चलेगा, पर फिलहाल हिंट जरूर मिला है कि राम कपूर की क्लास तगड़ी लगने वाली है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Business

View All
पेटीएम पेमेंट्स बैंक: विवाद और निलंबन की कहानी
Business

पेटीएम पेमेंट्स बैंक: विवाद और निलंबन की कहानी

NSI Admin·4 days ago·2 min read
स्विगी के इंस्टामार्ट में बड़ा बदलाव: जानिए क्या है इसका महत्व
Business

स्विगी के इंस्टामार्ट में बड़ा बदलाव: जानिए क्या है इसका महत्व

NSI Admin·4 days ago·2 min read
राजस्थान में 150 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए ₹630 करोड़ की निविदा जारीBreaking
Business

राजस्थान में 150 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए ₹630 करोड़ की निविदा जारी

NSI Admin·6 days ago·3 min read
HDFC Bank Q1 Results: 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, एसेट क्वालिटी में सुधार; NPA घटा
Business

HDFC Bank Q1 Results: 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, एसेट क्वालिटी में सुधार; NPA घटा

NSI Admin·14 days ago·2 min read