जून 2024 में ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल में करीब 21 फीसदी, सोने में 14 फीसदी की आई गिरावट

ग्लोबल मार्केट में इस महीने कच्चे तेल में करीब 21 फीसदी तो सोने में करीब 14 फीसदी की गिरावट आई। घरेलू बाजार में उसी हिसाब से सोना तो सस्ता हुआ, लेकिन पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियां (Oil PSUs) पूरे महीने खामोश रहीं।

NSI Admin02 Jul 2026, 02:27 AM2 min read
जून 2024 में ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल में करीब 21 फीसदी, सोने में 14 फीसदी की आई गिरावट

नई दिल्ली। इस साल जून का महीना कच्चा तेल (Crude Oil) और सोना (Gold) दोनों के लिए खराब रहा है। ग्लोबल मार्केट में इस महीने कच्चे तेल में करीब 21 फीसदी तो सोने में करीब 14 फीसदी की गिरावट आई। घरेलू बाजार में उसी हिसाब से सोना तो सस्ता हुआ, लेकिन पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियां (Oil PSUs) पूरे महीने खामोश रहीं। इन्होंने गुरुवार, 02 जुलाई 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां 25 मई 2026 के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मई 2026 में 4 बार बढ़े हैं दाम

पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियां इस साल मई में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। ऐसा महज 11 दिनों में हुआ था। इतने दिनों में ही पेट्रोल प्रति लीटर 7.35 रुपये और डीजल प्रति लीटर 7.82 रुपये महंगा कर दिया गया। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।

डीजल की कीमत

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Business

View All
पेटीएम पेमेंट्स बैंक: विवाद और निलंबन की कहानी
Business

पेटीएम पेमेंट्स बैंक: विवाद और निलंबन की कहानी

NSI Admin·4 days ago·2 min read
स्विगी के इंस्टामार्ट में बड़ा बदलाव: जानिए क्या है इसका महत्व
Business

स्विगी के इंस्टामार्ट में बड़ा बदलाव: जानिए क्या है इसका महत्व

NSI Admin·4 days ago·2 min read
राजस्थान में 150 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए ₹630 करोड़ की निविदा जारीBreaking
Business

राजस्थान में 150 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए ₹630 करोड़ की निविदा जारी

NSI Admin·6 days ago·3 min read
HDFC Bank Q1 Results: 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, एसेट क्वालिटी में सुधार; NPA घटा
Business

HDFC Bank Q1 Results: 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, एसेट क्वालिटी में सुधार; NPA घटा

NSI Admin·14 days ago·2 min read