गौतम अडानी एल्युमीनियम सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में, हिंडाल्को और वेदांता को मिल सकती है कड़ी टक्कर

मेटल सेक्टर में अडानी का यह दूसरा वेंचर होगा। गुजरात में उनका कॉपर स्मेल्टर पिछले साल शुरू हुआ था। अडानी अपने बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस के लिए कमोडिटी सप्लाई सुरक्षित करना चाहते हैं। एल्युमीनियम सेक्टर में उतरने की योजना भी उसी रणनीति का हिस्सा है।

NSI Admin02 Jul 2026, 02:21 AM2 min read
गौतम अडानी एल्युमीनियम सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में, हिंडाल्को और वेदांता को मिल सकती है कड़ी टक्कर

नई दिल्ली: उद्योगपति गौतम अडानी एल्युमीनियम सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक अडानी ग्रुप और अबु धाबी की इन्वेस्टमेंट कंपनी इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) $11.5 बिलियन का निवेश करके एक बड़ा एल्युमीनियम प्लांट बनाने की योजना बना रहे हैं। इससे भारत की कुल क्षमता में लगभग 50% की बढ़ोतरी हो सकती है। अडानी के इस प्लांट से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और वेदांता एल्युमीनियम को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक मेटल सेक्टर में अडानी का यह दूसरा वेंचर होगा। गुजरात में उनका कॉपर स्मेल्टर पिछले साल शुरू हुआ था। अडानी अपने बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस के लिए कमोडिटी सप्लाई सुरक्षित करना चाहते हैं। एल्युमीनियम सेक्टर में उतरने की योजना भी उसी रणनीति का हिस्सा है। सूत्रों के मुताबिक अडानी और IHC मिलकर ओडिशा में 2 मिलियन टन से ज्यादा सालाना क्षमता वाला एल्युमीनियम स्मेल्टर बनाने के लिए कर्ज र इक्विटी के जरिए निवेश करेंगे।

अडानी ग्रुप ने इस बारे में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया। यह भारत के मेटल और मिनरल सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा। यह फैसिलिटी एक इंटीग्रेटेड यूनिट होगी जिसमें स्मेल्टिंग और रिफाइनिंग दोनों शामिल होंगे। साथ ही एल्युमीनियम प्रोजेक्ट में एक कैप्टिव पावर प्लांट भी शामिल होगा। लॉजिस्टिक्स के लिए ओडिशा में बंगाल की खाड़ी में स्थित धामरा पोर्ट का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। इस पोर्ट का मालिकाना हक अडानी ग्रुप के पास है।

चीन के बाद भारत दुनिया में एल्युमीनियम का दूसरा बड़ा उत्पादक देश है। पिछले साल भारत का कुल उत्पादन 4.2 मिलियन टन रहा। इस दौरान देश में 5.5 मिलियन टन एल्युमीनियम की खपत हुई। भारत में प्रति व्यक्ति खपत 3.4-3.9 किलोग्राम है जबकि ग्लोबल एवरेज 8-12 किलोग्राम है। भारत दुनिया में एल्युमीनियम का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। देश में इसकी खपत 2030 तक बढ़कर 8.5 मिलियन टन, 2040 तक 18 मिलियन टन और 2047 तक 28 मिलियन टन होने की उम्मीद है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Business

View All
पेटीएम पेमेंट्स बैंक: विवाद और निलंबन की कहानी
Business

पेटीएम पेमेंट्स बैंक: विवाद और निलंबन की कहानी

NSI Admin·4 days ago·2 min read
स्विगी के इंस्टामार्ट में बड़ा बदलाव: जानिए क्या है इसका महत्व
Business

स्विगी के इंस्टामार्ट में बड़ा बदलाव: जानिए क्या है इसका महत्व

NSI Admin·4 days ago·2 min read
राजस्थान में 150 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए ₹630 करोड़ की निविदा जारीBreaking
Business

राजस्थान में 150 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए ₹630 करोड़ की निविदा जारी

NSI Admin·6 days ago·3 min read
HDFC Bank Q1 Results: 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, एसेट क्वालिटी में सुधार; NPA घटा
Business

HDFC Bank Q1 Results: 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, एसेट क्वालिटी में सुधार; NPA घटा

NSI Admin·14 days ago·2 min read