संजय खान की बेटी ने कहा -'मेरे पिता ने कभी ज़ीनत अमान को नहीं मारा

एक इंटरव्यू में, फराह खान अली ने पुष्टि की कि उनके पिता ने ज़ीनत अमान से शादी की थी, लेकिन इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कभी उनके साथ मारपीट की थी। जब उनसे ज़ीनत अमान के साथ उनके पिता के रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो फराह ने कहा, "उस समय मैं बहुत छोटी थी, इसलिए मुझे ज़्यादा कुछ याद नहीं है।

NSI Admin03 Jul 2026, 01:58 AM2 min read
संजय खान की बेटी ने कहा -'मेरे पिता ने कभी ज़ीनत अमान को नहीं मारा

मुंबई, बॉलीवुड डेस्क। साल 1978 में संजय खान और जीनत अमान की शादी की अफवाहें उड़ी थीं। यह तक कहा गया कि संजय खान ने जीनत अमान के साथ मारपीट की थी, जिससे उनकी आंख में चोट लग गई थी। उस समय, संजय पहले से ही जरीन खान संग शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में, संजय की बेटी फराह खान अली ने इन अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और उन्हें गलत बताया।

फराह खान अली ने इंटरव्यू में पुष्टि की कि उनके पिता ने जीनत अमान से शादी की थी, लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कभी उनके साथ मारपीट की थी। जब फराह से जीनत अमान के साथ उनके पिता के रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो कहा, 'उस समय मैं बहुत छोटी थी, इसलिए मुझे ज्यादा कुछ याद नहीं है। मैं उस समय 9-10 साल की थी।

खबरें बकवास हैं'

फराह खान अली ने कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि सोशल मीडिया पर मेरे पिता द्वारा जीनत अमान को पीटने और उनकी आंख में चोट लगने की जो झूठी कहानी बार-बार सामने आती है, वह सब बकवास है, क्योंकि मेरे पिता ने कभी भी मेरी मां या अपनी किसी भी बेटी पर हाथ नहीं उठाया। वह ऐसे हिंसक व्यक्ति नहीं हैं जो किसी महिला पर हाथ उठाएं।'

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Entertainment

View All
रणबीर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड
Entertainment

रणबीर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड

NSI Admin·4 days ago·2 min read
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, बॉलीवुड में शोक
Entertainment

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, बॉलीवुड में शोक

NSI Admin·4 days ago·2 min read
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की डेटिंग की खबरों से सोशल मीडिया बाजार गर्मBreaking
Entertainment

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की डेटिंग की खबरों से सोशल मीडिया बाजार गर्म

NSI Admin·13 days ago·3 min read
संजय दत्त की बेटी इकरा के स्टाइल ने जीता दिल, बारिश में मां मान्यता संग आईं नजर; फैंस बोले- 'दादी नरगिस की झलक'Breaking
Entertainment

संजय दत्त की बेटी इकरा के स्टाइल ने जीता दिल, बारिश में मां मान्यता संग आईं नजर; फैंस बोले- 'दादी नरगिस की झलक'

NSI Admin·14 days ago·2 min read