श्वेता तिवारी ने इस भोजपुरी गाने में मनोज तिवारी संग खूब किया था रोमांस

श्वेता ने कई हिंदी, भोजपुरी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ 'आबरा का डाबरा' (2004), 'हमार सइयां हिंदुस्तानी' (2008), 'अपनी बोली अपना देस' (2009) और 'बिन बुलाए बाराती' जैसी फिल्मों में हैं जिनमें श्वेता दिखीं।

NSI Admin03 Jul 2026, 02:29 AM6 views2 min read
श्वेता तिवारी ने इस भोजपुरी गाने में मनोज तिवारी संग खूब किया था रोमांस

मुंबई,बॉलीवुड डेस्क। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने मनोज तिवारी की इस फिल्म का एक गाना 'गोरी ओढ़नी तोहार लसरात बा' खूब चर्चा में रहा, जिसे लोग आज भी काफी पसंद करते हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जन्मीं श्वेता ने न केवल टेलिविजन शोज़ में बल्कि भोजपुरी और अन्य भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। श्वेता ने एक फिल्म में मनोज तिवारी के साथ काम किया था जिसका गाना 'गोरी ओढ़नी तोहार लसरात' आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।

श्वेता ने कई हिंदी, भोजपुरी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ 'आबरा का डाबरा' (2004), 'हमार सइयां हिंदुस्तानी' (2008), 'अपनी बोली अपना देस' (2009) और 'बिन बुलाए बाराती' जैसी फिल्मों में हैं जिनमें श्वेता दिखीं। भोजपुरी में उनकी पहली फिल्म 'कब अइबू अंगनवा हमार' थी, जिसमें मनोज तिवारी के साथ श्वेता की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी।

श्वेता और मनोज का गाना 'गोरी ओढ़नी तोहार लसरात बा'

श्वेता और मनोज की इस फिल्म का एक गाना 'गोरी ओढ़नी तोहार लसरात बा' सभी को काफी पसंद आया था। इस गाने में दोनों हरे-भरे खेतों में रोमांस करते दिख रहे हैं। इस गाने को खुद मनोज तिवारी ने गाया है और श्वेता के लिए आवाज दी हैं प्रिया भट्टाचार्य।

18 साल बाद भी लोग काफी पसंद कर रहे

इस गाने को 18 साल बाद भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक ने कहा- ये फिल्म साल 2012 में आई थी और मैंने डीवीडी पर देखा था। एक ने कहा- बहुत सुंदर, श्वेता तिवारी, भगवान ने आपको बहुत खुबसूरत बनाया है सुंदरता से लेकर अदा लम्बाई सब बहुत खूबसूरत है। एक और ने कहा, 'वाह, शानदार गाना श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी की जोड़ी कमाल की है।'

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Entertainment

View All
रणबीर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड
Entertainment

रणबीर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड

NSI Admin·4 days ago·2 min read
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, बॉलीवुड में शोक
Entertainment

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, बॉलीवुड में शोक

NSI Admin·4 days ago·2 min read
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की डेटिंग की खबरों से सोशल मीडिया बाजार गर्मBreaking
Entertainment

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की डेटिंग की खबरों से सोशल मीडिया बाजार गर्म

NSI Admin·13 days ago·3 min read
संजय दत्त की बेटी इकरा के स्टाइल ने जीता दिल, बारिश में मां मान्यता संग आईं नजर; फैंस बोले- 'दादी नरगिस की झलक'Breaking
Entertainment

संजय दत्त की बेटी इकरा के स्टाइल ने जीता दिल, बारिश में मां मान्यता संग आईं नजर; फैंस बोले- 'दादी नरगिस की झलक'

NSI Admin·14 days ago·2 min read