NSI Media

भैरोंसिंह शेखावत जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और संगठन समर्पण का आदर्श : मदन राठौड़

राठौड़ ने कहा कि श्रद्धेय भैरोंसिंह जी का आम कार्यकर्ता से आत्मीय जुड़ाव रहता था। वे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने वाले, मार्गदर्शन देने वाले और संगठन को परिवार मानने वाले नेता थे।

NSI Admin16 May 2026, 12:18 AM8 views2 min read
भैरोंसिंह शेखावत जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और संगठन समर्पण का आदर्श : मदन राठौड़

जयपुर। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति स्व श्री भैरो सिंह शेखावत जी की पुण्यतिथि पर जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बाबोसा की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत ने राजस्थान में भाजपा की नींव मजबूत की और अपने अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व एवं संगठन क्षमता से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि भैरोंसिंह जी का जीवन संघर्ष, सादगी, सुशासन और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है।

राठौड़ ने कहा कि श्रद्धेय भैरोंसिंह जी का आम कार्यकर्ता से आत्मीय जुड़ाव रहता था। वे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने वाले, मार्गदर्शन देने वाले और संगठन को परिवार मानने वाले नेता थे। राजस्थान की जनता के हितों के लिए उन्होंने सदैव समर्पित भाव से कार्य किया और सुशासन की ऐसी परंपरा स्थापित की, जो आज भी प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि पाली सहित पूरे राजस्थान से उनका विशेष आत्मीय संबंध था। उनके विचार, कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

Stay Updated

Get breaking news and top stories delivered to your inbox daily.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from India

View All
आवारा कुत्तों का  मामला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, “एनिमल्स आर पीपल टू” नई याचिका दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश साफ स्पष्टीकरण देने की मांग0
India

आवारा कुत्तों का मामला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, “एनिमल्स आर पीपल टू” नई याचिका दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश साफ स्पष्टीकरण देने की मांग

NSI Admin·7 days ago·3 min read
जयपुर में पेट्रोल-डीजल हुए महंगे, महीने में चौथी बार बढ़े भाव0
India

जयपुर में पेट्रोल-डीजल हुए महंगे, महीने में चौथी बार बढ़े भाव

NSI Admin·7 days ago·1 min read
India population crosses 145 crore milestone, census data shows0
India

India population crosses 145 crore milestone, census data shows

NSI Admin·6 months ago·4 min read
Delhi air quality turns severe; GRAP-IV restrictions imposedBreaking
India

Delhi air quality turns severe; GRAP-IV restrictions imposed

NSI Admin·7 months ago·4 min read