SportsBreaking

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक,पीएम मोदी ने दी बधाई

मीराबाई चानू ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों वर्गों में बेहतरीन लिफ्ट लगाईं और पूरे मुकाबले के दौरान बढ़त बनाए रखी। उनकी इस जीत से भारतीय दल का उत्साह बढ़ गया है और पदकों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

NSI Admin26 Jul 2026, 04:05 PM55 views2 min read
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक,पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली /ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने स्वर्णिम शुरुआत करते हुए अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए भारत का खाता गोल्ड से खोला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को बधाई दी। मीराबाई चानू ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों वर्गों में बेहतरीन लिफ्ट लगाईं और पूरे मुकाबले के दौरान बढ़त बनाए रखी। उनकी इस जीत से भारतीय दल का उत्साह बढ़ गया है और पदकों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

इससे पहले भारत को प्रतियोगिता का पहला पदक पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने कांस्य पदक के रूप में दिलाया था। अब मीराबाई के स्वर्ण के साथ भारत ने पदक तालिका में भी मजबूत शुरुआत की है।

मीराबाई चानू की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री, खेल मंत्री और भारतीय खेल जगत की कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। खेल प्रेमियों ने भी उनकी ऐतिहासिक जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और इसे भारत के अभियान के लिए शुभ संकेत बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मीराबाई चानू एक प्रेरणा हैं। उन्होंने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में एक गौरवशाली अध्याय जोड़ा है। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश को गर्व से भर देती है। उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Sports

View All
कॉमनवेल्थ गेम्स: हरजिंदर कौर ने दिलाया भारत को सिल्वर, 69 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शनBreaking
Sports

कॉमनवेल्थ गेम्स: हरजिंदर कौर ने दिलाया भारत को सिल्वर, 69 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन

NSI Admin·4 days ago·2 min read
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश की जावोखिर सिंदारोव से भिड़ंत
Sports

विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश की जावोखिर सिंदारोव से भिड़ंत

NSI Admin·4 days ago·2 min read
जिदान फ्रांस के नए कोच बने
Sports

जिदान फ्रांस के नए कोच बने

NSI Admin·4 days ago·2 min read
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन जारी, बिंदियारानी देवी ने दिलाया कांस्य पदकBreaking
Sports

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन जारी, बिंदियारानी देवी ने दिलाया कांस्य पदक

NSI Admin·6 days ago·2 min read