RajasthanBreaking

विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21 समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांग

भाजपा नेता राजकुमार किराड़ू दिल्ली पहुंचे है। किराडू ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात की और उनके समर्थकों को निगम चुनावों में बीजेपी के अधिकृत कैंडिडेट घोषित करने की वकालात की।

NSI Admin25 Aug 2026, 02:50 PM155 views3 min read
विधायक व्यास से रुष्ट बीजेपी नेता किराड़ू दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मेघवाल से मिले,21  समर्थकों को बीजेपी की टिकट देने की रखी मांग

“राजनीति में व्यापार नहीं, सेवा का संकल्प लें” किराडू ने मंत्री मेघवाल को संकल्प के बारे में विस्तार से बताया

बीकानेर। नगर निगम चुनाव में भाजपा में टिकटों को लेकर चल रही जोर आजमाइश के बीच बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 21 वार्डों से भाजपा के सिंबल पर पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक अपने समर्थक की सूचि लेकर बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास से रुष्ट भाजपा नेता राजकुमार किराड़ू मंगलवार को दिल्ली पहुंचे है। किराडू ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात की और उनके समर्थकों को निगम चुनावों में बीजेपी के अधिकृत कैंडिडेट घोषित करने की वकालात की।

जानकारी के अनुसार इस सूचि में -वार्ड नंबर 66 से रेखा अग्रवाल, वार्ड नंबर 22 से सरला सांखला, 2 से गोपाल कृष्ण ओझा, 3 से मूलचन्द गहलोत,75 से आशीष ओझा,79 से रेखा गहलोत,72 से सरिता पारीक,58 से राजकुमार व्यास,27 से नारायण उपाध्याय ,19 से कांता सुथार , 20 से शारदा देवी, 21 से जेठा राम डूडी,25 से बसंत भोजक ,26 लक्ष्मण राजपुरोहित,43 से प्रकाश व्यास ,46 से जय दयाल गोदारा ,57 से डिम्पल व्यास ,80 से सोयब इस्लाम,63 दीपक तंवर , 6 से संदीप गहलोत ,31 से पप्पू सिंह , 14 मैना राजपुरोहित , 56 कस्तूरी ओझा , 8 से मनोज प्रजापत ,13 से प्रधुमन सिंह सोढ़ा, 45 से प्रकाश जावा , 6 से नाथी ख़ान आदि शामिल है। इन सभी टिकटार्थियों ने किराडू के “राजनीति में व्यापार नहीं, सेवा का संकल्प ” लिया है।

भाजपा नेता राजकुमार किराड़ू ने बताया कि संकल्प पत्र को लेकर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री तथा बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हुई। संकल्प पत्र की मूल भावना “राजनीति में व्यापार नहीं, सेवा का संकल्प लें” रखी गई है। इसमें जनसेवा, पारदर्शिता, जवाबदेही, वार्ड के विकास और जनप्रतिनिधि के आचरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को शामिल किया गया है।

चर्चा के दौरान राजकुमार किराड़ू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को संकल्प पत्र की अवधारणा और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रतिनिधि केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से मैदान में न उतरें, बल्कि जनता की सेवा और अपने वार्ड के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट संकल्प लेकर आगे आएं।

बीकानेर में मोबाइल ई-लाइब्रेरी पर जोर

चर्चा के दौरान बीकानेर में शिक्षा और अध्ययन की सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने का मुद्दा भी उठा। अर्जुनराम मेघवाल ने दिल्ली की तर्ज पर बीकानेर में मोबाइल ई-लाइब्रेरी संचालित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल ई-लाइब्रेरी के माध्यम से पुस्तकों और अध्ययन सामग्री को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों एवं वार्डों तक पहुंचाया जा सकता है। इससे विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों को अपने क्षेत्र के नजदीक ही अध्ययन की सुविधा मिल सकेगी।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर
Rajasthan

जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर

NSI Admin·about 17 hours ago·4 min read
कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़
Rajasthan

कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़

NSI Admin·about 17 hours ago·3 min read
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·about 1 month ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read