T2T सेगमेंट हटते ही अनिल अग्रवाल के 4 शेयरों में तूफानी तेजी, एक में 20% तो दूसरे में 10% अपर सर्किट लगा

इंट्राडे ट्रेडिंग पर लगी पाबंदी (T2T सेगमेंट) हटते ही इन शेयरों में तूफानी तेजी आई। इसका असर यह हुआ कि ग्रुप की कंपनी वेदांता ऑयल एंड गैस में 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया।

NSI Admin02 Jul 2026, 02:38 AM2 min read
T2T सेगमेंट हटते ही अनिल अग्रवाल के 4 शेयरों में तूफानी तेजी, एक में 20% तो दूसरे में 10% अपर सर्किट लगा

नई दिल्ली,बिजनेश डेस्क। अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) के कारोबार के बंटवारे के बाद हाल में लिस्ट हुए कंपनी के शेयरों में आज बुधवार को जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। इंट्राडे ट्रेडिंग पर लगी पाबंदी (T2T सेगमेंट) हटते ही इन शेयरों में तूफानी तेजी आई। इसका असर यह हुआ कि ग्रुप की कंपनी वेदांता ऑयल एंड गैस में 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया।

15 जून 2026 को शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद नियम के मुताबिक इन चारों शेयरों को शुरुआती 10 ट्रेडिंग सेशन के लिए T2T सेगमेंट में रखा गया था। इस सेगमेंट में केवल डिलीवरी आधारित काम होता था और इंट्राडे (उसी दिन खरीद-बिक्री) पर रोक थी, साथ ही सर्किट लिमिट भी सिर्फ 5% थी। अब सामान्य सेगमेंट में आने के बाद इनमें इंट्राडे ट्रेडिंग शुरू हो गई है, जिससे बाजार में लिक्विडिटी और वॉल्यूम काफी बढ़ गया है।

क्या अभी खरीदारी करनी चाहिए?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशकों को भावनाओं में बहकर ऊंचे स्तरों पर खरीदारी करने से बचना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वेदांता के डीमर्जर के बाद इन कंपनियों को लेकर निवेशकों का रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव है। हालांकि, इतनी बड़ी और तेज बढ़त के बाद शॉर्ट-टर्म में थोड़ी मुनाफावसूली हो सकती है। नए निवेशकों को इस तेजी के पीछे भागने के बजाय गिरावट का इंतजार करना चाहिए ताकि जोखिम कम रहे।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Business

View All
पेटीएम पेमेंट्स बैंक: विवाद और निलंबन की कहानी
Business

पेटीएम पेमेंट्स बैंक: विवाद और निलंबन की कहानी

NSI Admin·4 days ago·2 min read
स्विगी के इंस्टामार्ट में बड़ा बदलाव: जानिए क्या है इसका महत्व
Business

स्विगी के इंस्टामार्ट में बड़ा बदलाव: जानिए क्या है इसका महत्व

NSI Admin·4 days ago·2 min read
राजस्थान में 150 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए ₹630 करोड़ की निविदा जारीBreaking
Business

राजस्थान में 150 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए ₹630 करोड़ की निविदा जारी

NSI Admin·6 days ago·3 min read
HDFC Bank Q1 Results: 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, एसेट क्वालिटी में सुधार; NPA घटा
Business

HDFC Bank Q1 Results: 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, एसेट क्वालिटी में सुधार; NPA घटा

NSI Admin·14 days ago·2 min read