सदन शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेस को किया संबोधित, विपक्ष से सहयोग की अपील

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचा

NSI Admin20 Jul 2026, 05:19 AM14 views2 min read
सदन शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेस को किया संबोधित, विपक्ष से सहयोग की अपील

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संसद संवाद, बहस और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा का सबसे बड़ा मंच है और सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मानसून सत्र देश के विकास, अर्थव्यवस्था, किसानों, युवाओं और राष्ट्रीय हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी दल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए शनिवार को नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसे युवाओं की बड़ी उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के सुझावों का स्वागत करती है और सदन में हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर नियमों के तहत चर्चा कराने के पक्ष में है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि संसद का अधिकतम समय जनहित के कार्यों और विधायी कामकाज के लिए उपयोग होना चाहिए।

पीएम मोदी ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि संसद में होने वाली सार्थक चर्चा से लोकतंत्र मजबूत होगा और देश को नई दिशा मिलेगी।

इस दौरान संसद परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मानसून सत्र के पहले दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शन और संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की थी। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सांसदों का संसद भवन पहुंचना शुरू हो गया था।

मानसून सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतिगत मुद्दों को सदन में पेश कर सकती है, वहीं विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में इस सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना जताई जा रही है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from New delhi

View All
ऐसी बैठक पहले कभी नहीं देखी', NDA की बैठक में पहली बार शामिल होने वाली NCPI की सांसद काकोली घोष बोलींBreaking
New delhi

ऐसी बैठक पहले कभी नहीं देखी', NDA की बैठक में पहली बार शामिल होने वाली NCPI की सांसद काकोली घोष बोलीं

NSI Admin·5 days ago·3 min read
जंतर-मंतर पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 400 संदिग्ध दिल्ली पुलिस के रडार पर
New delhi

जंतर-मंतर पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 400 संदिग्ध दिल्ली पुलिस के रडार पर

NSI Admin·8 days ago·2 min read
सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच हुए वार्ता जारी, 25 जुलाई को फिर होगी बैठकBreaking
New delhi

सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच हुए वार्ता जारी, 25 जुलाई को फिर होगी बैठक

NSI Admin·9 days ago·2 min read
प्रदर्शन पर विपक्ष में बढ़ी तकरार: संजय सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्रों का आंदोलन कमजोर कर रही है कांग्रेसBreaking
New delhi

प्रदर्शन पर विपक्ष में बढ़ी तकरार: संजय सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्रों का आंदोलन कमजोर कर रही है कांग्रेस

NSI Admin·12 days ago·2 min read