उदयपुर, 28 जुलाई। राजस्थान सरकार के उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय ने एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के रजिस्ट्रार श्री अशोक कुमार–II को खान एवं भू-विज्ञान विभाग, उदयपुर में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
जारी आदेश के अनुसार, श्री अशोक कुमार–II अपने वर्तमान पद के दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। आदेश पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने जारी किए है ।





