New delhiBreaking

कॉकरोच पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए कई मेट्रो स्टेशन बंद, सुरक्षा के मद्देनजर बढ़ाई गई निगरानी

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संसद भवन, जंतर-मंतर, केंद्रीय सचिवालय और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। प्रदर्शन को देखते हुए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

NSI Admin20 Jul 2026, 04:41 AM12 views2 min read
कॉकरोच पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए कई मेट्रो स्टेशन बंद, सुरक्षा के मद्देनजर बढ़ाई गई निगरानी

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संसद भवन, जंतर-मंतर, केंद्रीय सचिवालय और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। प्रदर्शन को देखते हुए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी

सुबह से ही CJP के समर्थक जंतर-मंतर पर पहुंचने लगे। प्रदर्शनकारी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों को निर्धारित क्षेत्र में ही रखने का प्रयास कर रही है और संसद की ओर किसी भी अनधिकृत मार्च को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों और CJP के प्रदर्शन के मद्देनज़र इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं:

राजीव चौक (Rajiv Chowk) – एंट्री/एग्जिट बंद, इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध।पटेल चौक (Patel Chowk) – एंट्री/एग्जिट बंद।

जनपथ (Janpath) – एंट्री/एग्जिट बंद।सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (Central Secretariat) – एंट्री/एग्जिट बंद, इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध।

सेवा तीर्थ (Seva Teerth) – एंट्री/एग्जिट बंद।

वैकल्पिक खुले मेट्रो स्टेशन:

मंडी हाउस (Mandi House) बाराखंबा रोड (Barakhamba Road) न्यू दिल्ली (New Delhi) आर.के. आश्रम मार्ग (R.K. Ashram Marg) शिवाजी स्टेडियम (Airport Express) चांदनी चौक (Chandni Chowk)

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from New delhi

View All
ऐसी बैठक पहले कभी नहीं देखी', NDA की बैठक में पहली बार शामिल होने वाली NCPI की सांसद काकोली घोष बोलींBreaking
New delhi

ऐसी बैठक पहले कभी नहीं देखी', NDA की बैठक में पहली बार शामिल होने वाली NCPI की सांसद काकोली घोष बोलीं

NSI Admin·5 days ago·3 min read
जंतर-मंतर पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 400 संदिग्ध दिल्ली पुलिस के रडार पर
New delhi

जंतर-मंतर पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 400 संदिग्ध दिल्ली पुलिस के रडार पर

NSI Admin·8 days ago·2 min read
सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच हुए वार्ता जारी, 25 जुलाई को फिर होगी बैठकBreaking
New delhi

सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच हुए वार्ता जारी, 25 जुलाई को फिर होगी बैठक

NSI Admin·9 days ago·2 min read
प्रदर्शन पर विपक्ष में बढ़ी तकरार: संजय सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्रों का आंदोलन कमजोर कर रही है कांग्रेसBreaking
New delhi

प्रदर्शन पर विपक्ष में बढ़ी तकरार: संजय सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्रों का आंदोलन कमजोर कर रही है कांग्रेस

NSI Admin·12 days ago·2 min read