RajasthanBreaking

राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय रामनिवास मिर्धा को श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने स्व. श्री मिर्धा के राजस्थान की संसदीय परंपराओं को समृद्ध करने में योगदान का स्‍मरण किया।

NSI Admin24 Aug 2026, 08:00 AM1 min read
राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय रामनिवास मिर्धा को श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

जयपुर, 24 अगस्त। राजस्थान विधान सभा में सोमवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री रामनिवास मिर्धा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने स्व. श्री मिर्धा के राजस्थान की संसदीय परंपराओं को समृद्ध करने में योगदान का स्‍मरण किया। स्‍व. मिर्धा ने सदन की गरिमा, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा सहित विधान सभा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्व. श्री मिर्धा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि स्व. श्री रामनिवास मिर्धा अप्रैल 1957 से मार्च 1962 तथा मार्च 1962 से मई 1967 तक राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष रहे।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर
Rajasthan

जयपुर में ऑक्टेव 2026 का आगाज कल, पूर्वोत्तर की संस्कृति के रंगों से सजेगा गुलाबी शहर

NSI Admin·about 19 hours ago·4 min read
कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़
Rajasthan

कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ, जीत पर पीठ थपथपाती है और हार पर ईवीएम को दोष देती है : मदन राठौड़

NSI Admin·about 19 hours ago·3 min read
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूदBreaking
Rajasthan

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

NSI Admin·about 1 month ago·1 min read
जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारेBreaking
Rajasthan

जयपुर निकाय चुनाव में सियासी हलचल तेज, AAP ने 11 प्रत्याशी उतारे

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read