डॉ. प्रीति चंद्रा ने संभाला भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. प्रीति चंद्रा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा तथा आमजन को त्वरित और संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराना होगी ।

NSI Admin17 Jul 2026, 02:21 PM8 views1 min read
डॉ. प्रीति चंद्रा ने संभाला भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार

भरतपुर। राजस्थान पुलिस की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. प्रीति चंद्रा ने शुक्रवार को भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा किए गए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में उन्हें भरतपुर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया ।

प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना-डॉ. प्रीति चंद्रा

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. प्रीति चंद्रा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा तथा आमजन को त्वरित और संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने तथा जनता के प्रति जवाबदेह पुलिसिंग को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

भरतपुर रेंज में भरतपुर, डीग, धौलपुर और करौली जैसे संवेदनशील जिले शामिल हैं। ऐसे में साइबर अपराध, संगठित अपराध, महिला सुरक्षा और अंतरराज्यीय अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई उनकी प्रमुख चुनौतियों में रहेगी।

डॉ. प्रीति चंद्रा वर्ष 2008 बैच की राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। वे अपनी सख्त कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और जनहित आधारित पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं। पुलिस महकमे को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में भरतपुर रेंज में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
अशोक कुमार–II को खान एवं भू-विज्ञान विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभारBreaking
Rajasthan

अशोक कुमार–II को खान एवं भू-विज्ञान विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार

NSI Admin·5 days ago·1 min read
Jaipur News:शनिदेव की भक्ति में सराबोर हुआ बापू नगर, महाआरती व भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब
Rajasthan

Jaipur News:शनिदेव की भक्ति में सराबोर हुआ बापू नगर, महाआरती व भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

NSI Admin·8 days ago·2 min read
कांग्रेस के 'नीट पेपर लीक' नैरेटिव का जवाब देने में क्यों कमजोर पड़ रही है भाजपा राजस्थान की सोशल मीडिया और आईटी सेल?Breaking
Rajasthan

कांग्रेस के 'नीट पेपर लीक' नैरेटिव का जवाब देने में क्यों कमजोर पड़ रही है भाजपा राजस्थान की सोशल मीडिया और आईटी सेल?

NSI Admin·9 days ago·4 min read
नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर मंथन, वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने लिए महत्वपूर्ण सुझावBreaking
Rajasthan

नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर मंथन, वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने लिए महत्वपूर्ण सुझाव

NSI Admin·9 days ago·2 min read