गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे राजपाल यादव, दर्शन के लिए उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

मंदिर में दर्शन के दौरान लोगों में राजपाल यादव की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की होड़ मच गई। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में अभिनेता को मंदिर में दर्शन कराए गए ।

NSI Admin19 Jul 2026, 08:16 AM1 min read
गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे राजपाल यादव, दर्शन के लिए उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

जयपुर। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव रविवार को जयपुर के विश्व प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। अभिनेता के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और उनके प्रशंसक मंदिर परिसर में जुट गए।

मंदिर में दर्शन के दौरान लोगों में राजपाल यादव की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की होड़ मच गई। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में अभिनेता को मंदिर में दर्शन कराए गए और बाद में सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी कार तक पहुंचाया गया।

भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा कर्मियों और मंदिर प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, इस दौरान भी राजपाल यादव ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कई प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

राजपाल यादव की सादगी और सहज व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। उनके मंदिर आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। दर्शन के बाद अभिनेता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और शांतिपूर्वक मंदिर परिसर से रवाना हो गए।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Rajasthan

View All
अशोक कुमार–II को खान एवं भू-विज्ञान विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभारBreaking
Rajasthan

अशोक कुमार–II को खान एवं भू-विज्ञान विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार

NSI Admin·5 days ago·1 min read
Jaipur News:शनिदेव की भक्ति में सराबोर हुआ बापू नगर, महाआरती व भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब
Rajasthan

Jaipur News:शनिदेव की भक्ति में सराबोर हुआ बापू नगर, महाआरती व भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

NSI Admin·8 days ago·2 min read
कांग्रेस के 'नीट पेपर लीक' नैरेटिव का जवाब देने में क्यों कमजोर पड़ रही है भाजपा राजस्थान की सोशल मीडिया और आईटी सेल?Breaking
Rajasthan

कांग्रेस के 'नीट पेपर लीक' नैरेटिव का जवाब देने में क्यों कमजोर पड़ रही है भाजपा राजस्थान की सोशल मीडिया और आईटी सेल?

NSI Admin·9 days ago·4 min read
नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर मंथन, वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने लिए महत्वपूर्ण सुझावBreaking
Rajasthan

नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने पर मंथन, वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने लिए महत्वपूर्ण सुझाव

NSI Admin·9 days ago·2 min read