इतिहास का सबसे बड़ा कॉरपोरेट एआई रोलआउट, 90 हजार कर्मचारियों के साथ काम करेंगे 90 हजार Ai एजेंट

नई दिल्ली, नेशनल डेस्क। AI एजेंट्स का दौर आ गया है। अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी सिस्को (Cisco) ने अगले महीने यानी अगस्त से वह अपने सभी 90 हजार कर्मचारियों के लिए A

NSI Admin03 Jul 2026, 01:51 AM2 min read
इतिहास का सबसे बड़ा कॉरपोरेट एआई रोलआउट, 90 हजार कर्मचारियों के साथ काम करेंगे 90 हजार Ai एजेंट

नई दिल्ली, नेशनल डेस्क। AI एजेंट्स का दौर आ गया है। अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी सिस्को (Cisco) ने अगले महीने यानी अगस्त से वह अपने सभी 90 हजार कर्मचारियों के लिए AI एजेंट लागू करने वाला है। यह किसी भी कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों या ग्राहकों के लिए किया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा AI रोलआउट होगा।

एक रिपोर्ट के अनुसार, हर कर्मचारी को एक पर्सनलाइज्ड एजेंट मिलेगा, जो काम संभालने, सवालों के जवाब देने और रिक्वेस्ट को सबसे अच्छे AI मॉडल तक भेजेगा। चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मार्क पैटरसन का कहना है कि यह सिस्टम हर काम के लिए सही मॉडल चुनता है, जिससे परफॉर्मेंस और लागत दोनों बेहतर होती हैं।

बचेगा पैसा और समय

पैटरसन ने समझाया कि उन्हें लगता है कि अपने खुद के AI स्टैक बनाना सबसे सही तरीका है, जो खास इस्तेमाल के आधार पर अलग-अलग मॉडल से जानकारी लेंगे।

सिस्को के एजेंट टोकन का इस्तेमाल कम करेंगे। सिस्को के AI एजेंट टोकन के इस्तेमाल को कम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं, क्योंकि कठिन AI कामों में टोकन की लागत एक बड़ी समस्या है।

जहां सामान्य चैट में कुछ हजार टोकन लग सकते हैं, वहीं एजेंट आधारित काम में लाखों टोकन लग सकते हैं। ज्यादातर इंफ्रास्ट्रक्चर को ऑन-प्रिमाइसेस बनाकर, सिस्को लागत और डेटा सुरक्षा दोनों पर बेहतर कंट्रोल हासिल करता है।

इस रोलआउट के साथ-साथ कंपनी स्किल बढ़ाने वाले प्रोग्राम और ज्ञान शेयर करने की पहल भी की जाएगी ताकि प्रयोग को बढ़ावा मिल सके।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Technology

View All
Dell के नए लैपटॉप लॉन्च, 6499 में आए हुवावे के स्मार्ट बैंड और 8 जुलाई को आएगा नया Motorola फोन
Technology

Dell के नए लैपटॉप लॉन्च, 6499 में आए हुवावे के स्मार्ट बैंड और 8 जुलाई को आएगा नया Motorola फोन

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
OpenAI का पहला डिवाइस जुलाई में होगा लॉन्च, ना स्मार्टफोन-ना ईयरबड्स, फिर क्या ला रही AI कंपनी?
Technology

OpenAI का पहला डिवाइस जुलाई में होगा लॉन्च, ना स्मार्टफोन-ना ईयरबड्स, फिर क्या ला रही AI कंपनी?

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
Vint Cerf: 83 साल की उम्र में Google से रिटायर होंगे, कौन हैं विंटन सर्फ़--
Technology

Vint Cerf: 83 साल की उम्र में Google से रिटायर होंगे, कौन हैं विंटन सर्फ़--

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
IIT Bombay creates world fastest biodegradable processor chip
Technology

IIT Bombay creates world fastest biodegradable processor chip

NSI Admin·8 months ago·5 min read