OpenAI का पहला डिवाइस जुलाई में होगा लॉन्च, ना स्मार्टफोन-ना ईयरबड्स, फिर क्या ला रही AI कंपनी?

OpenAI का आने वाला पहला हार्डवेयर ना तो कोई फोन होगा और ना ही कोई पहनने लायक डिवाइस यानी वियरेबल होगा। इसके बजाय, यह कंपनी के कोडिंग टूल Codex के लिए बनाया गया एक माइक्रो पैड है।

NSI Admin03 Jul 2026, 02:17 AM1 views2 min read
OpenAI का पहला डिवाइस जुलाई में होगा लॉन्च, ना स्मार्टफोन-ना ईयरबड्स, फिर क्या ला रही AI कंपनी?

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कई महीनों से खबरें आ रही हैं कि OpenAI कई हार्डवेयर प्रोडक्ट्स पर काम कर रहा है, जिसे Apple के पूर्व चीफ डिजाइनर जॉनी आइव लीड कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, इनमें से एक हार्डवेयर डिवाइस ऐसा फोन होगा, जो हमारे स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के तरीके को बदल देगा। लेकिन OpenAI का आने वाला पहला हार्डवेयर ना तो कोई फोन होगा और ना ही कोई पहनने लायक डिवाइस यानी वियरेबल होगा। इसके बजाय, यह कंपनी के कोडिंग टूल Codex के लिए बनाया गया एक माइक्रो पैड है।

सैन फ्रांसिस्को में AI इंजीनियर वर्ल्ड फेयर के दौरान OpenAI ने नया हार्डवेयर डिवाइस Codex Micro दिखाया। Codex Micro एक Codex ब्रांडेड इनपुट डिवाइस है, जिसे एक्सेसरीज कंपनी 'Work Louder' के साथ मिलकर बनाया गया है। Work Louder को मैकेनिकल कीबोर्ड और मैक्रो पैड के लिए जाना जाता है। इनमें मैप की जा सकने वाली कीज, डायल और स्विच होते हैं।

Codex Micro क्या है?

Codex Micro उन AI हार्डवेयर प्रोजेक्ट्स का हिस्सा नहीं है, जिन्हें OpenAI जॉनी आइव के साथ मिलकर डेवलप कर रहा है। The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI के प्रवक्ता डोमिनिक कुंडेल ने AI इंजीनियर वर्ल्ड फेयर में Codex Micro को एक ऐसे कीबोर्ड के तौर पर बताया, जिसे इस तरह बनाया गया है ताकि लोग Codex का इस्तेमाल बहुत ज्यादा तेजी और बेहतर तरीके से कर सकें।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from Technology

View All
Dell के नए लैपटॉप लॉन्च, 6499 में आए हुवावे के स्मार्ट बैंड और 8 जुलाई को आएगा नया Motorola फोन
Technology

Dell के नए लैपटॉप लॉन्च, 6499 में आए हुवावे के स्मार्ट बैंड और 8 जुलाई को आएगा नया Motorola फोन

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
Vint Cerf: 83 साल की उम्र में Google से रिटायर होंगे, कौन हैं विंटन सर्फ़--
Technology

Vint Cerf: 83 साल की उम्र में Google से रिटायर होंगे, कौन हैं विंटन सर्फ़--

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
इतिहास का सबसे बड़ा कॉरपोरेट एआई रोलआउट, 90 हजार कर्मचारियों के साथ काम करेंगे 90 हजार Ai एजेंट
Technology

इतिहास का सबसे बड़ा कॉरपोरेट एआई रोलआउट, 90 हजार कर्मचारियों के साथ काम करेंगे 90 हजार Ai एजेंट

NSI Admin·about 1 month ago·2 min read
IIT Bombay creates world fastest biodegradable processor chip
Technology

IIT Bombay creates world fastest biodegradable processor chip

NSI Admin·8 months ago·5 min read