नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Dell ने गेमर्स के लिए अपना पावरफुल Alienware 15 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। वहीं, फिटनेस लवर्स के लिए एडवांस्ड फीचर्स वाली हुआवेई (HUAWEI) Band 11 सीरीज ने भारत में एंट्री ले ली है। मोटोरोला (Motorola) का 7,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन भारत में 8 जुलाई को लॉन्च होगा। दूसरी तरफ, क्रिकेट प्रेमियों को लुभाने के लिए नथिंग (Nothing) ने अपने अपकमिंग फोन का RCB एडिशन टीज किया है। इसके अलावा, एलजी (LG) ने संगीत के शौकीनों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस दो शानदार पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर्स भारतीय बाजार में पेश कर दिए हैं।
Dell का नया लैपटॉप
Dell ने नया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,15,990 रुपये है। यह नोवा ब्लैक (Nova Black) फिनिश में आता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 260 और Ryzen 5 220 प्रोसेसर के ऑप्शन में आया है। इसमें 15.3 इंच का WUXGA डिस्प्ले है जो 165Hz रिफ्रेश रेट, 300 निट्स की ब्राइटनेस और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो को सपोर्ट करता है।
Nothing Phone 4b का RCB एडिशन
Nothing ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) क्रिकेट टीम के साथ साझेदारी में अपने अपकमिंग Nothing Phone (4b) फोन के RCB Edition को टीज किया है। यह फ्लिपकार्ट की GOAT सेल के दौरान लिमिटेड एडिशन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।
यह स्पेशल एडिशन फोन आरसीबी टीम के थीम रंग यानी शानदार मैट रेड फिनिश (Matte Red Finish) और ब्लैक कलर स्कीम के साथ आएगा, जिसके बैक पैनल पर टीम का आइकॉनिक 'शेर' वाला लोगो, 'RCB' की ब्रांडिंग और नथिंग का सिग्नेचर ग्लिफ लाइट इंटरफेस दिया गया है।




